बुलंदशहर, मई 9 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम कैप्टन होटल के पास हुई फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ नगर प्रखर पांडेय ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और स्वाट टीम गुलावठी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भराना रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पु...