हाथरस, अप्रैल 28 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने होटल के कमरों की सघन जांच की, जहां कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। छापे के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से कड़ाई से पूछताछ की। साथ ही कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, युवतियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व इस होटल से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और कुछ ग्रामीणों ने भी पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। वीडियोज व शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई है और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां पा...