सासाराम, अप्रैल 2 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सुसाडी गांव के समीप आरा-सासाराम मुख्य पथ पर स्थित संगम होटल एवं रेस्टोरेंट में बुधवार की शाम घरेलू एलपीजी सिलेंडर के वाणिज्यिक उपयोग की शिकायत पर एसडीएम बिक्रमगंज प्रभात कुमार के निर्देश पर छापेमारी की गई। जांच के क्रम में होटल में चार घरेलू एलपीजी सिलेंडर वाणिज्यिक उपयोग में इस्तेमाल होते पाए गए। जिसमें तीन खाली सिलेंडर तथा एक आंशिक रूप से भरा हुआ सिलेंडर शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...