जहानाबाद, अप्रैल 15 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस टीम ने अरवल के घनश्याम होटल पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि मुख्य आरोपी सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। वह इमामगंज का रहने वाला है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कारवाई की जायेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के पिपरा बंगला के पास घनश्याम होटल पर रंगदारी के लिए गोलीबारी पिछले दिनों की गई थी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार इसके बाद इस मामले में घनश्याम होटल के संचालक सोनू कुमार के द्वारा सदर थाने में केस दर्ज किया गया था। जि...