बदायूं, मार्च 18 -- अमेरिका और ईरान युद्ध ने उन लोगों के सामने दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। जिन लोगों का सुबह का नास्ता और दोपहर एवं शाम का भोजन होटल एवं रेस्टोरेंट के अलावा ठेला-खोमचा पर हुआ कराता था क्योंकि गैस का संकट आ गया है। गैस संकट में लोग या तो ठेला-खोमचा एवं दुकानदार मंहगे दाम में खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर भट्ठियों से काम चला रहे हैं जो मंहगा पड़ रहा है। इसलिए सभी खाद्य पदार्थों पर दाम बढ़ा दिये गये हैं। शहर के होटलों से लेकर रेस्टोरेंट पर खाद्य पदार्थों की नई रेटलिस्ट चस्पा कर दी गई हैं। वहीं ठेला-खोमचा वालों ने भी अपने दाम बढ़ा दिये हैं। जिसमें होटल, रेस्टोरेंट व ठेला-खोमचा पर मिलने वाले सभी नास्ता एवं भोजन के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। वर्षों से पांच से छह रुपये पर टिकटा समोसा आठ रुपये का हो गया है, इसके अलावा दस वाली आल...