मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल तस्करों और नियोक्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में शनिवार को संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों, फैक्ट्रियों और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ एवं सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाई गई इस मुहिम के दौरान कुल 15 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा एवं बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने भोपा रोड, आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन रोड और भोपा बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 बालकों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों में लिप्त पाया गया, जिसमें ईशा बेकरी, अरमान होटल एवं हया...