उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। इजराइल-ईरान युद्ध की आहट ने वैश्विक स्तर पर गैस संकट की आशंका क्या जताई, जनपद के मुनाफाखोरों की चांदी हो गई है। जिले में इन दिनों घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का ऐसा खेल चल रहा है जिसने आम आदमी के चूल्हे को ठंडा करने की कगार पर पहुंचा दिया है। जो सिलेंडर गरीब परिवारों की जीवनरेखा है, उसे खुलेआम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्ट्रीट फूड और होटलों में खपाया जा रहा है। कॉमर्शियल सप्लाई ठप, अवैध रीफिलिंग का धंधा तेजपिछले करीब 10 दिनों से जनपद में कॉमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग ठप है। ऐसे में होटल और ढाबा संचालकों ने नियमों को ठेंगे पर रखकर घरेलू सिलेंडरों का रुख कर लिया है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो शहर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध रीफिलिंग का खेल चल रहा है। घरेलू सिलेंडरों से गैस...