होटल ढाबों की रसोई और काउंटर को पुलिस ने खंगाला
फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र में एक रिटायर पुलिस कर्मी के पास से बरामद हुए गांजे और ढाबे का कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की चौकसी तेज हो गई है। एसपी ने हाईवे के होटल, ढाबों पर छापा मार चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार शाम पुलिस ने हाईवे के होटल ढाबों पर छापा डाल कर उनकी रसोई घरो तक खंगाल डाला। पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से ढाबा और होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को पुलिस ने बिंदकी, कल्यानपुर, थरियांव, मंलवा, थरियांव और खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बने होटल, ढाबों में चेकिंग की। पुलिस ने होटल के अंदर तक जाकर तलाशी ली। कई होटल और ढाबों से अवैध रुप से शराब बेचे जाने, ट्रकों से चोरी का माल खरीदने, बेचने, डीजल चोरी आदि की चर्चा थी। पूर्व में हाईवे के ढाबों से इस तरह के जरायम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.