होटल-ढाबा पर मंडराने लगा खतरा, तो लकड़ी बना सहारा
सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति को लेकर होटल और रेस्तरां संचालकों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पड़ताल में सामने आया है कि अधिकांश होटलों में गैस का स्टॉक अब महज कुछ दिनों का ही बचा है। यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो अगले पांच से सात दिनों में कई होटलों के बंद होने की नौबत आ सकती है। टुकुपानी स्थित एक ढाबे में तो हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां खाना बनाने के लिए गैस की जगह लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाने के कारण उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। जिससे लागत भी बढ़ रही है और कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इधर शहर के कई होटल संचालकों ने बताया कि उनके पास केवल 4-5 दिन का ही स्टॉक बचा है। अगर स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.