गिरडीह, जून 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। किसी भी बच्चे का स्थान कार्यस्थल पर नहीं, स्कूल में है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को बनवासी विकास आश्रम ने बगोदर और सरिया इलाके में आरपीएफ, जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर बगोदर-सरिया में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। राज्य सरकार के निर्देश पर जून को बाल श्रम उन्मूलन कार्यवाही माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने होटल, गैरेज और सार्वजनिक स्थानों पर निरीक्षण कर बाल श्रमिकों की पहचान और रेस्क्यू की कोशिश की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप रजक, आरपीएफ इंस्पेक्टर विश्वनाथ कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अभियान, कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण संस्था के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने कहा...