होटल-गेस्ट हाउस की जांच में मिली गड़बड़ी, दो सील
बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली के होटल में हुई अगलगी की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेलवे स्टेशन इलाके में आधा दर्जन होटलों और गेस्ट हाउस की जांच की तो गड़बड़ी सामने आयी। टीम ने दो गेस्ट हाउस को सील कर दिया, जबकि एक होटल संचालक को चेतावनी देते हुए दस दिनों के अंदर कागजात दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा तथा नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह जवानों के साथ दोपहर में ओक्डेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में स्टेशन-टाउन हाल रोड पर पहुंचे। एक गली में पहुंची टीम ने महावीर लॉज की जांच की तो उसमें आधा दर्जन लोग ठहरे हुए थे। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी मानकों में कमी पर जारी किया जा रहा नोटिस छानबीन में पता चला कि न तो उसका रजिस्ट्रेशन है और न ही उसमें आग से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.