होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई थी बच्चे की मौत, ग्वालियर में अब कब्र से निकाला जाएगा बच्चे का शव; क्या है वजह
ग्वालियर, मई 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी करने गए 7 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचा।बच्चे के पिता और चाचा गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। अब पुलिस ने बच्चे को शव को कब्र से बाहर निकालने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराएगी। ग्वालियर में यह संभवतः पहला मामला होगा, जिसमें दफनाए गए बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.