होटल के सामने से कार ले उड़े चोर
हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार,संवाददाता। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए श्रद्धालुओं की कार चोरी होने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी कार को देर रात अज्ञात चोर ले उड़े। घटना का खुलासा तब हुआ जब अगले दिन सुबह वाहन स्वामी अपने साथियों के साथ कार लेने पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार ले जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के सोनीपत जनपद के माहरा गांव निवासी शमशेर पुत्र राम मेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 मई को अपने तीन साथियों के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। यह भी पढ़ें- होटल के सामने से कार ले उड़े चोर देर रात उन्होंने अपनी कार खड़खड़ी क्षेत्र में मुखिया गली के पास पैराडाइज होटल के सामने मुख्य मार्ग किनारे खड़ी कर दी और रात्रि विश्राम के लिए केशव आश्रम चले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.