प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। मधवापुर स्थित होटल अवध इन के रेस्टोरेंट एंड कैफे में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दूसरी ओर एफएसओ का कहना है कि होटल में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे।झूंसी निवासी विशाल श्रीवास्तव का मधवापुर सब्जी मंडी के निकट होटल है। होटल के एक हिस्से में टीन शेड में रेस्टोरेंट एंड कैफे का भी संचालन करते हैं। रविवार सुबह लगभग सवा दस बजे रेस्टोरेंट एंड कैफे में अचानक आग लग गई। उस वक्त विशाल श्रीवास्तव वहां मौजूद थे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। होटल में रुके कुछ लोगों को बाहर निकाला और कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग तेजी से होटल परिसर में फैलते हुए आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.