बदायूं, मार्च 14 -- Viral Video News: यूपी के बदायूं जिले के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका रोमांस करते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हो जाते हैं। होटल के कमरे में हुई ये सारी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। वीडियो में दिख रहा है कि एक कर्मचारी प्रेमी-प्रेमिका के आने से पहले कैमरे को छिपा देता था। आरोप है कि होटल में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमी जोड़ों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे जाते थे और मामले को देह व्यापार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दो दिन पहले एक अन्य होटल में स्कूली ड्रेस में दो छात्राओं के पहुंचने पर बजरंग दल ने हंगामा किया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस वीडियो को चार साल पुराना बता रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.