हमीरपुर, मार्च 29 -- भरुआ सुमेरपुर। होटल मैनेजर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि बीते मंगलवार को कस्बे के फैक्ट्री एरिया में संचालित अर्थ होटल मैनेजर के साथ खाना न देने पर एके-47 गैंग के सदस्यों ने जमकर मारपीट की थी। साथ ही होटल कर्मियों के अलावा वहां ठहरे एक व्यापारी के साथ भी मारपीट की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनेजर कुलदीप ने नैतिक सोनी, प्रत्यूष साहू एवं भोलू ठाकुर के अलावा पांच छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने विवेचना करते हुए सीसीटीवी फुटेज में आ रहे एक युवक अभिषेक गुप्ता की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...