होटल के बाहर से बाइक चोरी, प्राथमिकी
देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर बिहार के जमुई जिला के सोन्हो निवासी विजय कुमार मंडल ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार विजय परिचित की बारात में शामिल होने आया था। बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब आठ बजे परिचितों के साथ बारात में रिखिया मोड़ पहुंचा था। रात लगभग 10:30 बजे विश्राम करने देवघर रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में गया। अपनी पल्सर मोटरसाइकिल निबंधन संख्या- बीआर-46-एल-6250 होटल के बाहर खड़ी कर दी थी। उसके बाद वह कमरे में चला गया। यह भी पढ़ें- यज्ञ स्थल से चोरों ने चुरायी बाइक सुबह करीब सात बजे जब उठकर बाहर आया तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। पहले अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। अंतत: थाने में शिकायत दी गयी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.