होटल के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद
बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर। नगर के श्रीनौले क्षेत्र में होटल के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली बागेश्वर में लिखित शिकायत दी है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति श्रीनौले स्थित बागनाथ मेडिकल स्टोर में काम करता है, जिनका भुवन चौबे पुत्र नरदेव चौबे, निवासी मंडलसेरा का होटल के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। घटना में मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक को हल्की चोट आई है, जबकि भुवन चौबे के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसमें दो टांके लगाए गए हैं। उनकी गर्दन में भी गंभीर चोट आई है और जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार चल रहा है। को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.