होटल के बाहर गार्ड तैनात, पार्किंग व्यवस्था हुई सख्त
रामगढ़, जून 8 -- भुरकुंडा। होटल के पास वाहन पार्किंग से बढ़ रहे हादसे शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। भदानीनगर स्थित बाचल होटल प्रबंधन ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने स्तर पर कई कदम उठाए हैं। होटल संचालक ने होटल के बाहर एक गार्ड की तैनाती की है, जो सड़क किनारे खड़े होने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की निगरानी कर रहा है। यदि कोई वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाता है तो गार्ड संबंधित चालक को उसे सुरक्षित स्थान पर लगाने की सलाह देता है। इसके अलावा होटल के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप दो जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से ग्राहकों से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन सड़क के किनारे व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। इधर, खबर प्रकाशित होने के बाद भदानीनगर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.