बलिया, जून 19 -- बलिया। शहर के बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने संचालित न्यू छप्पन भोग होटल में कार्यरत सेल्समैन गल्ले से 2.27 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इस मामले में कैशियर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में होटल के कैशियर गाजीपुर के सोन्हौली देवकली गांव निवासी प्रवीण कुमार बिंद ने बताया कि वह दुकान पर तैनात सेल्समैन विकास विश्वकर्मा (निवासी हलोर समसपुर, जिला रायबरेली) के भरोसे दुकान छोड़कर रोज की तरह सुबह में सामने के बालेश्वर मंदिर में पूजन के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- रेलवे बेस किचन चोरीकांड में आरोपी गिरफ्तार, 7.20 लाख में केवल 20,800 रुपये बरामद पूजा करके वापस लौटने पर दुकान खाली मिली। सेल्समैन का फोन भी बंद मिला। जबकि गल्ले में रखे दो लाख 27 हजार रुपए ...