रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार देररात आग लग गई। दमकल विभाग की टीम और कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में कमरे का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार की रात 1.14 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन रुद्रपुर को नैनीताल रोड स्थित होटल रिवेरा में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। होटल के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 111 में आग लगी हुई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग लगने का कारण कमरे में धूम्रपान के दौरान बरती गई लापरवाही थी। दमकल कर्मियों ने होटल में स्थापित होजरील और अपने उपकरणों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.