होटल के कमरे में मीडिया कर्मी का शव फंदे से लटका मिला
लखनऊ, अगस्त 11 -- गोमतीनगर के विवेकखंड-4 स्थित द एलीट इन होटल में सोमवार रात एक मीडिया कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मीडिया कर्मी मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था और पिछले छह दिन से रायपुर से लापता था। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मोबाइल से हुई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के साथ मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात साढ़े आठ बजे होटल द एलीट इन के मैनेजर ने गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर 301 अंदर से बंद है और कोई जवाब नहीं दे रहा। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। कमरे में अस्त-व्यस्त सामान पड़ा था। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.