होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव
फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर के जीटी रोड स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार भोर पहर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। होटल मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है।शहर के जीटी रोड में बड़ा शिवाला के पास स्थित आकाश होटल के कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देख होटल मालिक ने मंगलवार भोर पहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतारा। शव की पहचान 33 वर्षीय अंकित द्विवेदी पुत्र प्रेम द्विवेदी निवासी देवीगंज के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में रहता था। सोमवार शाम होटल में कमरा लेकर रुका था। भोर पहर होटल कर्मी ने खिड़की से अंकित का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद होटल मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.