झांसी, मार्च 31 -- झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। कचहरी चौराहा स्थित एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। वह दो दिनों से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार को तीखी दुर्गंध आने पर देखा तो जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीकमगढ़ (मप्र) के मोहल्ला नचनवारा निवासी हरी सिंह ठाकुर (30) कुछ दिनों झांसी काम की तलाश में आए थे। वह कचहरी चौराहा स्थित भतीजे के होटल के कमरा नंबर 304 में रुके थे। गुजरे, दो दिनों से वह कमरे से बाहर नहीं निकले। मंगलवार ऊपरी तल पर मेंटीनेंस का काम चल रहा था। तभी वहां से तीखी दुर्गंध आई। होटल कर्मियों ने वहां जाकर देखा तो कमरा बंद था। खिड़की से झांका तो हरी सिंह का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या ...