फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। क्राइम ब्रांच एनआईटी और सूरजकुंड थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को नकली नोट छापने के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने वीआईटी वेल्लोर से पढ़े एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सौ रुपये के दस और पांच सौ रुपये का एक नकली नोट जब्त किया है। वहीं, सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, विशेष कागज और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-17 निवासी 25 वर्षीय विनायक झा के रूप में हुई है। वह वीआईटी वेल्लोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में नोएडा स्थित एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी मे...