नई दिल्ली, अगस्त 23 -- शहर से बाहर जाना हो तो रुकने के लिए होटल सबसे कंफर्टेबल जगह होती है। होटल के कमरे में घुसते ही नर्म गद्दा देख सारी थकान दूर हो जाती है और यहां पर आपको कोई डिस्टर्ब भी नहीं करता। लेकिन एक गलती आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। कमरे की सफाई, वाई-फाई और जरूरी चीजों को चेक करने के बाद एक मिनट का मिरर टेस्ट जरूर करें। ट्रैवलिंग के दौरान ये सावधानी आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखेगी।क्या है 1 मिनट मिरर टेस्ट वन मिनट मिरर टेस्ट के बारे में आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा। ये एक तरीका है जिससे दो तरफा शीशे का पता लगाया जा सकता है। काफी सारे होटल इस तरह के काम करते हैं और कमरों में या बाथरूम में ऐसे शीशे फिट करवाते हैं जिनके पार दूसरी तरफ से बड़ी ही आसानी से दिख जाता है। यहां तक कि इन शीशों से बहुत कम लाइट में ...