मधेपुरा, जनवरी 23 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। शहर के पटेल चौक स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका पर स्थानीय लोगों ने गुरुवार के हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से होटल की जांच करने की मांग की। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई। स्थानीय लोगों शाम करीब चार बजे होटल परिसर में पहुंच गए। होटल संचालक की मिली भगत से वहां संदिग्ध गतिविधयां होने का आरोप लगाते हुए लोग हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस को भी फोन पर सूचना दी गयी। उदाकिशुनगंज थाना से एक दरोगा और एक चौकीदार को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल से युवक - युवती को वहां से बाहर निकाल दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी कमरे की तलाशी ली लेकिन उन्हें आपत्तिजनक कोई सामान नहीं...