मधुबनी, अक्टूबर 22 -- नागोया में कथित दुर्व्यवहार का मामला मधुबनी। जपान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में शामिल भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की महिला कर्मचारी के साथ कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना सोमवार को नागोया के फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा तैराकी टीम ठहरी हुई थी। आरोप है कि कमरे की सफाई करने पहुंची होटल की महिला कर्मचारी के साथ शम्स ने अनुचित व्यवहार किया। महिला की शिकायत के बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जापानी पुलिस ने शम्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। भारतीय दल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद लिखित माफी और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था की गई। मंगलवार को शम्स आलम को भारत भेज दिया गया। इस कारण वह बुधवार को निर्धारित अपनी...