नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल की पानी की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के घरों में सीलन बढ़ रही थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने होटल का 16,000 रुपये का चालान काटा है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को मौके पर पहुंची टीम ने यह कार्रवाई की। कुछ परिवारों ने डीएम नैनीताल से शिकायत करते हुए बताया था कि जिला मुख्यालय के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनके घरों में पानी और सीलन बढ़ती जा रही है। शिकायत में यह भी बताया गया था कि ब्रॉडवे होटल और नीलम राज होटल के रास्ते में गंदगी भी फैलाई जा रही है। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम ने राजस्व विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग और नगर पालिका नैनीताल की एक संयुक्त टीम ग...