होटल का बिल हुआ 85 हजार, बिना भुगतान हुआ फरार
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में किराये पर कमरा लेकर बिल भुगतान किए बिना फरार हो जाने का मामला सामने आया है। होटल के प्रबंधक आदर्श कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी वैभव सिंह को आरोपित किया है। बताया कि वैभव ने होटल में कमरा लिया। जब भी उससे पैसा मांगते तो एक घंटे में देने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। इस दौरान करीब 85 हजार रुपये का बकाया हो गया। प्रबंधक ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि अब उसकी मंशा भुगतान नहीं करने की है। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वैभव सिंह फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.