गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बिलासपुर-तावडू रोड पर होटल और पीजी चलाने वाले एक युवक का अपहरण और बेरहमी से मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दी गई। वर्चस्व की लड़ाई में आरोपियों ने न केवल पीड़ित को गाड़ी में डालकर बंधक बनाया, बल्कि अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसे बुरी तरह पीटा और इलाका छोड़कर भाग जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने इस मामले में एक होटल मालिक समेत कई अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत बिलासपुर थाने में शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के निवासी और वर्तमान में बिलासपुर में पीजी चलाने वाले रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब पौने 11 बजे वे टहल रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की एसयूवी कार उनके पास रुकी। कार में मौजूद राहुल नामक युवक ने उन्हें पास ब...