रांची, सितम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में होटल कारोबार और जमीन के स्वामित्व को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने होटल कारोबार की निगरानी और आय-व्यय का हिसाब रखने के लिए रिसीवर नियुक्त करने के आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी। मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम स्थित छह कट्ठा जमीन और उस पर बने बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में चल रहे होटल स्वर्ण से जुड़ा है। बिरेंद्र पाल सिंह ने संपत्ति के बंटवारे के लिए वर्ष 2024 में सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। उन्होंने होटल कारोबार में अपना भी अधिकार बताते हुए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की थी। सिविल कोर्ट ने 22 मई को उनकी मांग स्वीकार करते हुए रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया था। इस ...