होटल कारोबारियों ने लाइसेंस शुल्क में पांच गुना बढ़ोतरी का विरोध किया
लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ होटल गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क में की गई पांच गुना बढ़ोतरी का विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महापौर सुषमा खर्कवाल को पत्र लिखकर इस वृद्धि को तत्काल वापस लेने या शुल्क पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति की किल्लत के कारण पहले ही कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। ऐसे कठिन समय में लाइसेंस शुल्क में भारी वृद्धि इस उद्योग को पूरी तरह चौपट कर देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.