काशीपुर, जून 5 -- अनुराग, काशीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा नियम एवं विनियम-2011 के प्रावधानों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल में होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े खाद्य कारोबारियों की जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर हुआ। कुमाऊं मंडल के उपायुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत ने खाद्य सुरक्षा, एफएसएसएआई की भूमिका, लाइसेंस की अनिवार्यता और खाद्य लेबलिंग की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एफएसएआई पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराएं पंजीकरण यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा की कार्यशाला में गुणवत्ता युक्त भोजन पर फोकस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...