होटल कर्मी से तीन लोगों पर मारपीट का आरोप
रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश, संवाददाता। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में 21 दिन पहले मारपीट के एक मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित होटल कर्मचारी ने शिकायत में मोबाइल फोन व अन्य गैजेट भी छीनने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच कर शीघ्र अग्रिम कार्रवाई का दावा किया है।लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक शुभम झा निवासी घराट रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि यह घटना 11 मई की है। वह स्वर्गाश्रम के एक होटल में काम करता है। हर दिन की तरह स्वर्गाश्रम स्थित होटल में ड्यूटी पर पहुंचा था। आरोप है कि अनीस बिष्ट उर्फ नीशू, किशन राजपूत उर्फ अप्पी और सुनील अग्रवाल ने घेर लिया। उन्होंने दो मोबाइल व अन्य गैजेट छीनते हुए मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से हमला करते हुए उन्होंने अपहरण की कोशिश भी की, जिसमें उन्होंने बहुत नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.