होटल कर्मी पर पर्यटकों से मारपीट, अभद्रता का आरोप
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी के मारपीट और महिलाओं संग अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली हरपाल सिंह के अनुसार दिल्ली निवासी विकल्प शर्मा अपनी पत्नी और भाई-भाभी के साथ घूमने नैनीताल आए थे। वे तल्लीताल जू रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। आरोप है कि देर रात वे अपने कमरे में आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान होटल का एक कर्मचारी नशे की हालत में उनके कमरे के पास पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा। यह भी पढ़ें- हनीमून पर ले जाकर जान से मारने की कोशिश, नोएडा की महिला ने लगाया आरोप; मारपीट का भी दावा विरोध करने पर कर्मचारी ने विकल्प शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव को पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.