समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- समस्तीपुर, निप्र। शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज गुमटी के पास स्थित एक होटल के बाहर सोमवार की दोपहर पैसेंजर उतारने को लेकर एक टोटो चालक के साथ होटल के कर्मचारी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद आक्रोशित अन्य टोटो चालकों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार टोटो चालक होटल के बाहर सवारी उतार रहा था, इसी दौरान होटल के एक कर्मचारी ने वहां गाड़ी खड़ी करने का विरोध किया। बात धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें टोटो चालक के साथ धक्का-मुक्की की गई और उसकी पिटाई कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अन्य टोटो चालक व परिजन होटल के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.