मधुबनी, अप्रैल 28 -- मधुबनी। नगर पुलिस ने एक होटल कर्मी विजय पासवान को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के पीछे बगीचा में आर्म्स छुपा कर रखा था। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार शाम शहर के लहेरियागंज मोहल्ला में हथियार लहराते एक युवक को लोगों ने देखा था। सूचना पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। युवक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी विजय पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद युवक की निशानदेही पर माड़र गांव स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के पीछे कलम बाग से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- देसी पिस्टल संग धराया युवक निकला हथियार का सौदागर पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान विजय पासवान की मां रिया देवी ...