हापुड़, मई 26 -- ब्रजघाट संवाददाता। क्षेत्र के गांव गढ़ावली निवासी युवक ने होटल कर्मचारी पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राजू ने बताया कि वह एक होटल पर काम करता है। वहां काम करने वाले एक युवक ने उससे सामान लेने के लिए भेजा था। जब वह सामान लेने के लिए गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मजदूरी के विवाद में युवक और उसके दादा पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसको हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...