छपरा, फरवरी 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली स्थित ललिता होटल के एक कर्मचारी को गोली मारकर जख्मी करने व उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त को आरोपी बनाया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल कोपा थाना क्षेत्र के बस जिला गांव निवासी पंकज कुमार पांडेय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वह भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भगवान बाजार चौक के समीप नगीना शाह की दुकान के पास फल खरीद रहे थे। इस दौरान सोनू सिंह वहां पहुंचा और ललिता होटल में कम कीमत पर कमरा देने की बात को लेकर बहस करने लगा। इस बीच सोनू सिंह के साथ ऋतिक कुमार सोनू और एक अज्ञात व्यक्ति भी आ गया। आरोप है कि सभी ने गली को घ...