इटावा औरैया, मार्च 15 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानत निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो काफी देर तक भटकने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। परिजनों ने होटल संचालक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सराय दयानत निवासी 35 वर्षीय सुनील इन दिनों पचावली में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था। वह लुहन्ना चौराहा स्थित एक होटल में नौकरी करता था। शनिवार दोपहर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि उसे अज्ञात हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इधर होटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.