रुडकी, मई 7 -- कलियर। एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर और इमली खेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने कलियर के मुख्य बाजार, बेड़पुर चौक, सोहलपुर रोड और नहर पटरी क्षेत्र स्थित होटलों व ढाबों में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान पुलिस ने होटल और ढाबों के संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं और बिना पहचान पत्र के किसी को ठहरने दें। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.