देहरादून, अप्रैल 1 -- उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया। नये टैरिफ में घरेलू-कॉमर्शियल समेत किसी श्रेणी में शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। साथ ही कुछ श्रेणियों में राहत देते हुए उनके लिए बिजली सस्ती कर दी गई है। इस वर्ष भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान पर 1.5% की छूट रहेगी। डिजिटल भुगतान पर 1.5% के साथ अन्य तरीके से तय समय पर भुगतान पर 1% छूट मिलेगी। साथ ही प्रीपेड मीटर पर चार प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। नियामक के कार्यालय में आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने सालाना टैरिफ की घोषणा की। प्रसाद ने बताया कि नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। नए टैरिफ के अनुसार, पर्यटन के ऑफ सीजन में होटल और रेस्तरां का बिजली बिल कम आएगा। उद्योगों को भी विभिन्न श्रेणी में सस्ती बिजली देने की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- सीएम धामी का सख्त संदेश, उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.