जहानाबाद, मई 20 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर मंगलवार की शाम से बुधवार की भोर तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत ज़िले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, संदेहास्पद स्थलों और होटलों और ढाबों की गहन तलाशी ली गई। सब कुछ सामान्य मिला। सड़कों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सड़क मार्गों पर की जा रही चेकिंग में सोमवार की देर रात तक कई वाहन सवार पकड़े गए और उनसे जुर्माने के रूप में एक लाख 11 हजार रुपये फाइन स्वरूप राजस्व की वसूली की गई। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर वैसे बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ...