होटलों में रंगदारी वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश
बिजनौर, मई 22 -- पुलिस ने होटलो में रंगदारी वसूलने तथा दबाव बनाकर उगाही करने वाले गैंग पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों की कारगुजारी की जांच कर रही है। आरोपियो ने जिले भर में कई होटलो में रंगदारी वसूली है।
गिरफ्तारी का विवरण नजीबाबाद में राजन होटल पर जमकर हंगामा, गाली-गलौज, मारपीट और पैसों की मांग करने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि थाना नजीबाबाद क्षेत्र के हरिद्वार रोड स्थित राजन होटल के मालिक के भाई सतेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हिमालयन कॉलोनी शेखपुर गढ़ू ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग होटल में घुस आए और वहां कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए पैसों की मांग करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.