मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने मिठाई, पनीर, खाद्य तेल, मसाला और रेस्टोरेंट की जांच की गई। इस दौरान होटलों में सड़ा चिकन और फफूंद लगा पनीर मिला। इसके अलावा कई मिठाई दुकानों में सामग्री का विवरण और समाप्ति की तिथि नहीं होने पर नमूने जांच के लिए टीम ने लिए। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि कच्चीपक्की रोड स्थिति एक रेस्टोरेंट में फ्रीजर में रखा चिकेन बदबूं कर रहा था और पनीर में फंगस लगा मिला। दोनों मिलाकर करीब 10 किलो चिकेन व पनीर था, जिसे तत्काल फेंकवाया गया। साथ ही रेस्टोरेंट को सुधार के लिए 15 दिनों की चेतावनी दी गई है। बताया कि वहां फिर से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि वहां से चना दाल और किचेन मसाले का नमून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.