नैनीताल, फरवरी 11 -- भीमताल, संवाददाता। जल एवं स्वच्छता मिशन के जिला उपाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जल जीवन मिशन की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक भीमताल में हुई। सीडीओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व बोरिंग संबंधी मामलों की जांच के निर्देश दिए। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि कई होटलों में बोरिंग सीधे केंद्र सरकार की इकाई सीपीसीबी से अनुमति लेकर करने की जानकारी मिली है। इस पर एसडीएम, जल संस्थान, जल निगम के ईई की संयुक्त टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। साथ ही होटलों की ओर से लगाए गए बोरिंग से लोगों को भी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सीडीओ ने आगामी यात्रा सीजन एवं ग्रीष्मकाल को देखते हुए सभी मुख्य मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.