बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। रसोई गैस का संकट कम होता नहीं दिख रहा है। घरेलू गैस की स्थिति में तो कुछ हद तक सुधार हुआ है लेकिन कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड की दुकानों पर संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी निर्भरता कोयले पर बढ़ी है। इसके चलते कोयला की कीमत में भी उछाल आ गया है। इसके चलते चाय-नाश्ता भी महंगा हो गया है।हिसं नवानगर के अनुसार मिठाई दुकानदारों का चूल्हा पूरी तरह कोयले के सहारे ही चल रहा है। डिमांड बढ़ने से कोयले की कीमत भी बढ़ गई है। मिठाई दुकानदार राहुल के अनुसार कोयला लगभग 20 रुपए किलो तक मिल रहा है। जबकि यह 12-13 रुपए किलो मिलता था। इसके चलते कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की मजबूरी बनती जा रही है। दूसरी ओर रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि खाने के कई आइटम ऐसे हैं, जिसके लि...