नैनीताल, मार्च 12 -- गरमपानी, संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए मारामारी बढ़ने के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। इससे कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने बाजार क्षेत्र में कई दुकानों की जांच की। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होते मिलने पर तीन सिलेंडर जब्त किए गए। पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा अनिता पन्त ने बताया कि जांच के दौरान घरेलू गैस का उपयोग कुछ होटलों और अन्य व्यावसायिक कार्यों में होते मिला, जो नियमों के विरुद्ध है। तीन सिलेंडरों को जब्त किया गया। टीम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में घरेलू गैस का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में न किया जाए। यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक...