मिर्जापुर, मार्च 29 -- कछवा, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां थाना क्षेत्र के दुनाई गांव में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने पहुंचे थानाध्यक्ष के सामने ही मनबढ़ मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कछवां के दुनाई गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान मय हमराही संग मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी। उसी समय दोनों पक्षों के कुछ लोग थानाध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए और हाथापाई शुरु हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी ...